मन्दाकिनी नदी

यह लेख उत्तराखण्ड की मन्दाकिनी नामक नदी पर है। अन्य मन्दाकिनी लेखों के लिए देखें मन्दाकिनी

मन्दाकिनी नदी अलकनन्दा नदी की एक सहायक नदी है। इस नदी का उद्दगम स्थान उत्तराखण्ड में केदारनाथ के निकट है। मन्दाकिनी का स्रोत केदारनाथ के निकट चाराबाड़ी हिमनद है। सोनप्रयाग में यह नदी वासुकिगंगा नदी द्वारा जलपोषित होती है। रुद्रप्रयाग में मन्दाकिनी नदी अलकनन्दा नदी में मिल जाती है। उसके बाद अलकनन्दा नदी वहाँ से बहती हुई देवप्रयाग की ओर बढ़ती है, जहाँ बह भागीरथी नदी से मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती है।

'मन्दाकिनी' का अर्थ

उपसर्ग "मन्द" का अर्थ है "शिथिल" और "धीमा" और इसलिए मन्दाकिनी का अर्थ हुआ "वह जो शिथिलता से बहे"।

चित्र दीर्घा

धार्मिक महत्व

श्रीमद्भागवत में मन्दाकिनी का उल्लेख मोक्ष-प्रदायिनी नदियों में से एक के रूप में हुआ है।

बाहरी कड़ियाँ

This article is issued from Wikipedia. The text is licensed under Creative Commons - Attribution - Sharealike. Additional terms may apply for the media files.