हस्तिनापुर

हस्तिनापुर (Hastinapur), जो भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ ज़िले में स्थित एक नगर है।

हस्तिनापुर
Hastinapur
हस्तिनापुर
उत्तर प्रदेश में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश:मेरठ ज़िला
उत्तर प्रदेश
 भारत
जनसंख्या (2011):58,452
मुख्य भाषा(एँ):हिन्दी
निर्देशांक:29.17°N 78.02°E / 29.17; 78.02
कैलाश पर्वत रचना
कर्णेश्वर मंदिर - मान्यता है कि इसके शिवलिंग की स्थापना स्वयं महाभारत के कर्ण ने की थी

इतिहास

महाभारत काल में हस्तिनापुर कुरु वंश के राजाओं की राजधानी थी। हिंदू इतिहास में हस्तिनापुर के लिए पहला संदर्भ सम्राट भरत की राजधानी के रूप में आता है। महा काव्य महाभारत में वर्णित घटनाए हस्तिनापुर में घटी घटनाओ पर आधारित है।

हस्तिनापुर मुगल शासक बाबर ने भारत पर आक्रमण के दौरान हमला किया था और वहाँ के मंदिरों पर तोपों से बमबारी की थी। मुग़ल काल में हस्तिनापुर पर नैन सिंह का शासन था जिसने हस्तिनापुर में और चारों ओर कई मंदिरों का निर्माण किया।

वर्तमान स्थिति

वर्तमान में हस्तिनापुर उत्तर प्रदेश के दोआब क्षेत्र में स्थित एक शहर, हस्तिनापुर है, जो मेरठ से ३७ किलोमीटर और दिल्ली से ११० किमी दूर है। यह २९ डिग्री ०९'३१.५०" डिग्री उत्तर और ७७ डिग्री ५९'१९.४६" पूर्व (29.17°N 78.02°E) में स्थित है। यह समुद्र तल से २०२ मीटर (६६२ फीट) की औसत ऊंचाई है। हस्तिनापुर दिल्ली से १०६ किलोमीटर दिल्ली-मेरठ-पौड़ी (गढ़वाल) राष्ट्रीय राजमार्ग ११९ पर है। यह पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा 6 फ़रवरी १९४९ को पुनर्स्थापना हुई एक एक छोटी सी बस्ती है, जहाँ लगभग ३३,००० लोगों की आबादी है।

संक्षिप्त इतिहास

ऐतिहासिक विवरण: हस्तिनापुर का इतिहास महाभारत के काल से शुरू होता है। यह भी शास्त्रों में गजपुर, हस्तिनापुर, नागपुर, असंदिवत, ब्रह्मस्थल, शांति नगर और कुंजरपुर आदि के रूप में वर्णित है। सम्राट अशोक के पौत्र, राजा सम्प्रति ने यहाँ अपने साम्राज्य के दौरान कई मंदिरों का निर्माण किया है। प्राचीन मंदिर और स्तूप आज यहाँ नहीं हैं। हस्तिनापुर शहर पवित्र नदी गंगा के किनारे पर स्थित था।

हस्तिनापुर में खुदाई १९५० के दशक में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के बी.बी. लाल द्वारा किया गया।

जनांकिक

2001 की जनगणना के रूप में, हस्तिनापुर की आबादी २१,२४८ थी जिसमे पुरुषों का प्रतिशत ५३ ओउर महिलाओं का ४७ था। हस्तिनापुर की साक्षरता दर ६८% है जो औसत साक्षरता ५९.५% के राष्ट्रीय औसत से ऊपर की दर है।

प्रमुख राजाओं की सूचीः

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

    This article is issued from Wikipedia. The text is licensed under Creative Commons - Attribution - Sharealike. Additional terms may apply for the media files.