अर्जुन

महाभारत के मुख्य पात्र हैं। महाराज पाण्डु एवं रानी कुन्ती के वह तीसरे पुत्र थे। द्रौपदी, कृष्ण और बलराम की बहन सुभद्रा, नाग कन्या उलूपी और मणिपुर नरेश की पुत्री चित्रांगदा इनकी पत्नियाँ थीं। इनके भाई क्रमशः युधिष्ठिर, भीम, नकुल, सहदेव


इण्डोनेशिया के बाली द्वीप के उबुद में अर्जुन की प्रतिमा

अर्जुन सबसे अच्छे धनुर्धर और द्रोणाचार्य के प्रमुख शिष्य थे। जीवन में अनेक अवसर पर उन्होने इसका परिचय दिया। इन्होने द्रौपदी को स्वयंवर में जीता था। कुरूक्षेत्र युद्ध में ये प्रमुख योद्धा थे। अर्जुन ने ही कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण से अलौकिक प्रश्न किये जो गीता में वर्णित हैं।

महाराज पाण्डु की दो पत्नियाँ थी कुन्ती तथा माद्री।मुनि दुर्वासा के वरदान द्वारा धर्मराज, वायुदेव तथा इंद्र का आवाहन कर तीन पुत्र माँगे। इंद्र द्वारा अर्जुन का जन्म हुआ।[1]

द्रोणाचार्य को एेसे योद्धाओं की आवश्यकता थी जो राजा द्रुपद से प्रतिशोध ले सके। इसी कारण वे हस्तिनापुर के 105 राजकुमारों को शिक्षा देने लगे जिसमें से एक अर्जुन भी था। [2]

विवाह

द्रौपदी

महर्षि वेदव्यास के कहने पर पाण्डव माता कुन्ती के साथ पांचाल चले गए जहाँ राजा द्रुपद की कन्या द्रौपदी का स्वयंवर रखा गया था। अर्जुन वहाँ ब्राह्मण के भेस में गया और देखा कि महा सभा लगी है, पूरे भारत से राजकुमार आए हैं परन्तु कोई भी लक्ष्य भेद नहीं पा रहा था,अर्जुन के अतिरिक्त स्वयं वासुदेव श्रीकृष्ण यह करने में सक्षम थे। तब अर्जुन ने लक्ष्य भेदन कर द्रौपदी को जीता था। द्रौपदी से इनका पुत्र श्रुतकर्मा हुअा जिसे अश्वत्थामा ने मारा।

लक्ष्यभेदन करते हुए अर्जुन

सुभद्रा

सुभद्रा भगवान कृष्ण तथा बलराम की बहन थी जिसे कृष्ण के कहने पर अर्जुन द्वारिका से भागा ले गए थे। सुभद्रा से इनका अभिमन्यु नामक पुत्र हुआ जो कुरुक्षेत्र युद्ध में मारा गया।[3]

अर्जुन और सुभद्रा, राजा रवि वर्मा की कृति

इसके दोनो पुत्र वीरगति को प्राप्त हुए। अभिमन्यु के पुत्र परीक्षित ने इनका वंश आगे बढ़ाया।

बृहन्नला

अर्जुन को उर्वशी का श्राप।

संस्कृत में 'ल' और 'र' को समान माना गया है इस अनुसार बृहन्नल को बृहन्नर भी कह सकते हैं जिसका संधि विच्छेद बृहद् + नर होगा। अज्ञातवास में वो वेश बदल कर विराट नगर में वास करते थे जहाँ उर्वशी के श्राप के कारण अर्जुन को बृहन्नला बनकर विराट नगर की राजकुमारी उत्तरा को नृत्य सिखाना पड़ा।[4]

अन्य नाम

  • पार्थ (कुन्ती का अन्य नाम -'पृथा' है ; पार्थ = पृथा का पुत्र)
  • जिष्णु (जीतने वाला)
  • किरीटिन् ( इन्द्र द्वारा उपहार में मिला चमकते मुकुट 'किरीट' वाला)
  • श्वेतवाहन ( जिसके श्वेत रथ में श्वेत अश्व जुड़े हों)
  • भीभस्तु (गोरा योद्धा)
  • विजय (सदा जीतने वाला)
  • फाल्गुन (उत्तर फाल्गुण नक्षत्र में जन्मा)
  • सव्यसाची (दोनों हाथों से से बाण चलाने में सक्षम)
  • धनञ्जय (जहाँ भी जाय वहाँ सम्पत्तियाँ लाए, वह)
  • गाण्डीवधन्वन् (गांडीव नामक धनुष धारण करने वाला)
  • कृष्ण (श्याम त्वचा वाला)
  • कपिध्वज (जिसके ध्वज पर वानर हो)
  • गुडाकेश (निद्रा को जीतने वाला, भयंकर काली रात्रि में धनुर्विद्या का अभ्यास करने से यह नाम पड़ा)
  • परन्तप (परम तप करने वाला)
  • बीभत्सु (जो सदा धर्मसम्मत युद्ध करता है)
  • गाण्डीवधर
  • कौन्तेय (कुन्ती का पुत्र)
  • मध्यपाण्डव (जन्मक्रम के अनुसार पाण्ण्डवों में मध्य में जन्मा ; युधिष्ठिर और भीम से छोटे, किन्तु नकुल और सहदेव से बड़े)

चित्रवीथी

सन्दर्भ

महावीर अर्जुन कुन्ती और पाण्डु के पुत्र थे. भगवान इंद्र के आशीर्वाद से उत्पन्न हाेने के कारण इन्द्र भी उनके पिता थे. अर्जुन इंद्र के समान ही प्रतापी और पराक्रमी थे. पांडवाें सबसे अधिक युद्ध कुशल और वीर वही थे. महाभारत युद्ध में पांडव पक्ष का सबसे बड़ा याेद्धा ही थे, जिन्हाेने परम वीर काैरव याेद्धावाें से टक्कर ली और विजय हासिल की.

This article is issued from Wikipedia. The text is licensed under Creative Commons - Attribution - Sharealike. Additional terms may apply for the media files.