अमेज़न नदी
आमेजन या अमेजॉन या आमेजॉन (पुर्तगाली: Rio Amazonas; स्पेनी: Río Amazonas; अंग्रेजी: Amazon River) दक्षिण अमेरिका से होकर बहने वाली एक नदी है। आयतन के हिसाब से यह विश्व की सबसे बड़ी और लम्बाई के हिसाब से दूसरी नदी है। यह ब्राजील, पेरु, बोलविया, कोलम्बिया तथा इक्वाडोर से होकर बहती है। यह पेरु के एंडीज़ पर्वतमाला से निकलकर पूर्व की ओर बहती है, और अटलांटिक महासागर में मिलती है। इसकी प्रवाह-घाटी विश्व में वृहत्तम है, तथा इसमें जल की प्रवाह दर इसके बाद की आठ नदियों के योग से भी अधिक है। इसके लम्बे-चौडे पाट के कारण इस नदी पर पुलों का अभाव है।
अमेज़न नदी (अमेज़ोनिया) | |
अपुरिमैक, एन, टैम्बो, यूकायली, एमेज़ोनस, सोलिमियो | |
नदी | |
![]() अमेज़ॅन के ऊपर सूर्यास्त, लेटिसिया, कोलंबिया के पास | |
देश | ब्राजील, कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू |
---|---|
उपनदियाँ | |
- बाएँ | मेरानॉन, जपुरा/काक्वेट, रियो नीग्रो/गुयेनिया, पुत्तुया |
- दाएँ | उकायली, पुरूस, मदीरा, तापजोस, ज़िंगु |
नगर | इक्विटोस (पेरू); लेटिसिआ (कोलंबिया); टबाटिन्ग्गा (ब्राजील); टेफे (ब्राजील); इटाकोटियारा ((ब्राजील); पैरानिटन्स ((ब्राजील); ओबिडो ((ब्राजील); सांतारेम ((ब्राजील); अल्मीरिम (ब्राजील); माकापा (ब्राजील); मनौस (ब्राजील) |
स्रोत | रियो मंटारो |
- स्थान | हुंकायो, हुंकायो राज्य, पेरू |
- ऊँचाई | 5,220 मी. (17,126 फीट) |
- निर्देशांक | 10°43′55″S 76°38′52″W |
मुहाना | अटलांटिक महासागर |
- ऊँचाई | 0 मी. (0 फीट) |
- निर्देशांक | 0°42′28″N 50°5′22″W [1] |
लंबाई | 6,992 कि.मी. (4,345 मील) [2] |
जलसम्भर | 70,50,000 कि.मी.² (27,22,000 वर्ग मील) [2] |
प्रवाह | |
- औसत | 2,09,000 मी.³/से. (73,81,000 घन फीट/से.) [3] |
- max | 3,40,000 मी.³/से. (1,20,07,000 घन फीट/से.) |
- min | 1,80,000 मी.³/से. (63,57,000 घन फीट/से.) |
![]() अमेजन नदी और उसका विस्तार अमेजन नदी और उसका विस्तार
|
अमेज़न का महत्व
अमेज़न के वर्षावन दुनिया में सबसे बड़े हैं। इसका कुल क्षेत्रफल सत्तर लाख वर्ग किलोमीटर है, जोकि पूरे दक्षिण अमरीकी प्रायद्वीप का 40 प्रतिशत हिस्सा है। अमेज़न के जंगल धरती के पर्यावरण संतुलन में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए उसे 'धरती का फेफड़ा' कहा जाता है।
अमेज़न जैव विविधता का केंद्र है और यहाँ जीव-जंतुओं और वनस्पतियों के बेशुमार किस्में पाई जाती हैं। अमेज़न के वर्षावन से होकर बहने वाली 6,437 किलोमीटर लंबी अमेज़न नदी दुनिया की सबसे लंबी नदी है। दुनिया के समुद्रों में जितना मीठा पानी जाता है उसमें अमेज़न का योगदान 20 प्रतिशत है।[][][]
अमेज़न के किनारों पर नौ देशों के लगभग तीन करोड़ लोग बसते हैं। ये देश हैं-- ब्राज़ील, बोलिविया, पेरू, इक्वेडोर, कोलंबिया, वेनेज़ुएला, गयाना, फ्रेंच गयाना और सूरीनाम। इनमें दो-तिहाई आबादी ब्राज़ील के लोगों की है।
अपवाह तन्त्र
उत्पत्ति
लगभग एक सदी तक अमेज़ॅन का सबसे दूरस्थ स्रोत अपूर्मिक नदी जल निकासी को माना जाता रहा हैं। फिर २०१४ मे अमरिकी जेम्स कॉंटोस और निकोलस त्रिपिसिच के एक अध्ययन में, अमेज़ॅन के सबसे दूर के स्रोत वास्तव में रिओ मंटारो ड्रेनेज को बताया गया है।[]
मुहाना
बेलेम, अटलांटिक महासागर में नदी के मुहाने पर प्रमुख शहर और बंदरगाह है। जहां अमेज़न का मुहाना है, इसकी स्पष्ट स्थित और यह कितना व्यापक है, विवादास्पद है, जिसका कारण उस क्षेत्र की अजीब भूगोलिक संरचना है।

सहायक नदियाँ
अमेज़ॅन की 1100 से अधिक सहायक नदियां हैं, जिनमें से 12 नदियाँ की लंबाई 1,500 किलोमीटर (930 मील) हैं।
|
|
|
- साँचा:GEOnet2
- "Amazon River". Encyclopædia Britannica.
- Seyler, Patrick; Laurence Maurice-Bourgoin; Jean Loup Guyot. "Hydrological Control on the Temporal Variability of Trace Element Concentration in the Amazon River and its Main Tributaries". Geological Survey of Brazil (CPRM). अभिगमन तिथि 24 July 2010.
अमेज़न नदी के दक्षिण में स्थित दक्षिणी अमरीका