सोलहवीं लोक सभा

सोलहवीं लोक सभा के सदस्य 2014 के आम चुनाव के बाद चुने गए हैं जो कि 7 अप्रैल 2014 से 12 मई 2014 के मध्य 9 चरणों में संपन्न हुए थे। ये चुनाव भारतीय चुनाव आयोग द्वारा कराये गए।[1] परिणाम 16 मई 2014 को आये। भारतीय जनता पार्टी (जो कि राजग का हिस्सा है) ने 543 में 282 सीटें प्राप्त कर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीद्वार नरेन्द्र मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के पन्द्रहवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को महज 44 सीटों से संतोष करना पड़ा। इस लोक सभा का पहला सत्र 4 जून से 11 जुलाई 2014 के मध्य हुआ। सोलहवीं लोक सभा विपक्ष का नेता कोई नहीं होगा क्योंकि भारतीय संसद के नियमानुसार, इस पद को पाने के लिए किसी दल के पास कम से कम लोक सभा के कुल सदस्यों का 10% सदस्य होना आवश्यक है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पास वर्तमान में 44 सीटें हैं जबकि ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के पास 37 सीटें हैं।[2]

लोकसभा सदस्य

१६वीं लोक सभा में सीट वितरण

वित्तीय जानकारी




१६वीं लोक सभा में ५४२ सदस्यों का परिसम्पत्ति-अनुसार वितरण[6] ██ परिसम्पत्तियाँ > 10 करोड़ (US$1.46 मिलियन) (24.35%)██ 5 करोड़ (US$0.73 मिलियन) और 10 करोड़ (US$1.46 मिलियन) के मध्य परिसम्पत्तियाँ (12.92%)██ 1 करोड़ (US$1,46,000) और 5 करोड़ (US$0.73 मिलियन) के मध्य परिसम्पत्तियाँ (44.46%)██ परिसम्पत्तियाँ < 1 करोड़ (US$1,46,000) (18.27%)

विश्लेषित ५४२ सदस्यों में से, ४४३ (८२%) के पास साँचा:INRconvert या अधिक की परिसम्पत्तियाँ हैं। १५वीं लोक सभा में, विश्लेषित ५२१ सदस्यों, ३०० (५८%) सदस्यों के पास 1 करोड़ (US$1,46,000) या अधिक की परिसम्पत्तियाँ थी।[6]

प्रति सदस्य औसत परिसम्पत्तियाँ 14.7 करोड़ (US$2.15 मिलियन) हैं (२००९ में, यह आंकड़ा 5.35 करोड़ (US$0.78 मिलियन)) था।

राजनीतिक दलसदस्यों की संख्याप्रति सदस्य औसत परिसम्पत्तियाँ[6]
भारतीय जनता पार्टी27311.5 करोड़ (US$1.68 मिलियन)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस4813.2 करोड़ (US$1.93 मिलियन)
अन्ना द्रमुक376.4 करोड़ (US$0.93 मिलियन)
अभातृकां342.5 करोड़ (US$3,65,000)
अन्य15125.0 करोड़ (US$3.65 मिलियन)
कुल54314.7 करोड़ (US$2.15 मिलियन)

सदस्यों की दलवार संख्या

सोलहवीं लोक सभा में सीटों का बटवारा
पार्टीसंक्षिप्त नामसीटेंलोकसभा में नेता
भारतीय जनता पार्टीभाजपा273 (272+1)नरेंद्र मोदी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेस48मल्लिकार्जुन खड़गे[7]
ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गमअन्ना द्रमुक37पी वेणुगोपाल[8]
अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेसतृणमूल कांग्रेस34सुदीप बंदोपाध्याय[9]
बीजू जनता दलबीजद20भर्तुहरी महताब
शिवसेनाशिवसेना18अनंत गीते
तेलुगु देशम पार्टीतेदेपा17थोटा नरसिम्हन[10]
तेलंगाना राष्ट्र समितितेरास11ए पी जितेंदर रेड्डी[11]
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)माकपा9अघोषित
वाई॰ एस॰ आर कांग्रेस पार्टीवाय॰एस॰आर कांग्रेस8मेकापती राजमोहन रेड्डी[12]
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीराकांपा6तारिक अनवर
लोक जनशक्ति पार्टीलोजपा6रामविलास पासवान[13]
समाजवादी पार्टीसपा5मुलायम सिंह यादव
आम आदमी पार्टीआप4धर्मवीर गांधी[14]
राष्ट्रीय जनता दलराजद4पप्पू यादव
शिरोमणि अकाली दलशिअद4अघोषित
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंटएआइयूडीएफ3बदरुद्दीन अजमल
राष्ट्रीय लोक समता पार्टीरालोसपा3उपेन्द्र कुशवाहा
निर्दलीयनिर्दलीय3-
जनता दल (यूनाइटेड)जदयू2कौशलेन्द्र कुमार
जनता दल (सेक्युलर)जदसे2एच डी देवेगौडा
इंडियन नेशनल लोकदलइनेलो2चरणजीत सिंह रोड़ी
झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो2शिबू सोरेन
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीगआईयूएमएल2ई अहमद
अपना दलअपना दल2अनुप्रिया पटेल
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टीभाकपा1सी एन जयदेवन
पट्टाली मक्कल कच्चीपीएमके1अंबुमणि रामदॉस
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टीरिसोपा1एन के प्रेमचन्द्र
स्वाभिमानी पक्षस्वाभिमानी पक्ष1राजू शेट्टी
नागा पीपुल्स फ्रंटएनपीऍफ़1नेफियू रियो
ऑल इंडिया एन॰आर॰ कांग्रेसएआईएनआरसी1आर राधाकृष्णन
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीनएआईएमआईएम1असदुद्दीन ओवैसी
केरल कांग्रेस (मनी)केसी (एम)1जोस के मनी
नेशनल पीपुल्स पार्टीएनपीपी1पी. ए. संगमा
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रन्टएसडीएफ1प्रेम दास राई
खाली4

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "General Elections – 2014 : Schedule of Elections" (पीडीएफ). 5 मार्च 2014. अभिगमन तिथि 5 मार्च 2014.
  2. "New responsibility a challenge: Mahajan". द हिन्दू. 6 June 2014. अभिगमन तिथि 10 June 2014.
  3. "No Leader of the Opposition in the 16th Lok Sabha". NDTV. June 9, 2014. अभिगमन तिथि June 9, 2014.
  4. "Congress wrests back Ratlam in Madhya Pradesh from BJP in by-election, its tally goes up to 45 in Lok Sabha". सीएनएन-आयबीएन. 24 November 2015.
  5. "मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे लोकसभा में विपक्ष के नेता, राहुल गांधी को नहीं मिला कांग्रेस नेता का दर्जा". एबीपी न्यूज़. 4 सितम्बर 2014. अभिगमन तिथि 2 जून 2014.
  6. "जयललिता ने वेणुगोपाल को संसदीय दल का नेता नियुक्त किया". पंजाब केसरी. 4 सितम्बर 2014. अभिगमन तिथि 18 अगस्त 2014.
  7. "Sudip Bandopadhyay to be TMC party leader in Lok Sabha". कोलकाता: ज़ी न्यूज़. 18 मई 2014. अभिगमन तिथि 31 मई 2014.
  8. "Satyanarayana Chowdary named TDP Parliamentary Party leader". द इकनोमिक टाइम्स. 4 जून 2014. अभिगमन तिथि 11 जून 2014.
  9. "Jitender Reddy to lead TRS MPs in LS". हैदराबाद: द हिन्दू. 3 जून 2014. अभिगमन तिथि 11 जून 2014.
  10. వైఎస్ఆర్ సిపి పార్లమెంటరీ పార్టీ నేతగా మేకపాటి
  11. "Ram Vilas Paswan elected LJP parliamentary party leader". द इकनोमिक टाइम्स. 19 मई 2014. अभिगमन तिथि 17 जून 2014.
  12. "Patiala MP Dharamvir Gandhi is Aam Aadmi Party leader in Lok Sabha". न्यूज़टैग. 8 जून 2014. अभिगमन तिथि 17 जून 2014.
This article is issued from Wikipedia. The text is licensed under Creative Commons - Attribution - Sharealike. Additional terms may apply for the media files.