युनेस्को

यूनेस्को (UNESCO) 'संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific and Cultural Organization)' का लघुरूप है।


संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन
[[file:Unesco.jpgङ ङ ङ घ ङ ङ|239px]]
प्रकार विशेषज्ञ संस्था
संक्षिप्ति UNESCO
अध्यक्ष UNESCO की वर्तमान में प्रमुख आंद्रे अजोले
वर्तमान
स्थिति
सक्रिय
स्थापना 4 नवंबर 1945 (भारत 1946 में इसका सदस्य बन)
जालस्थल www.unesco.org

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है। इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है। संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष संस्था का गठन 16 नवम्बर 1945 को हुआ था। इसका उद्देश्य शिक्षा एवं संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय सहयोग से शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करना है, ताकि संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में वर्णित न्याय, कानून का राज, मानवाधिकार एवं मौलिक स्वतंत्रता हेतु वैश्विक सहमति बने|

The headquarters of UNESCO is in Paris,France.

परिचय

यूनेस्को के 193 सदस्य देश हैं और 11 सहयोगी सदस्य देश और दो पर्यवेक्षक सदस्य देश हैं। इसके कुछ सदस्य स्वतंत्र देश भी नहीं हैं। इसका मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है। इसके ज्यादार क्षेत्रीय कार्यालय क्लस्टर के रूप में है, जिसके अंतर्गत तीन-चार देश आते हैं, इसके अलावा इसके राष्ट्रीय और क्षेत्रीय कार्यालय भी हैं। यूनेस्को के 27 क्लस्टर कार्यालय और 21 राष्ट्रीय कार्यालय हैं।

यूनेस्को मुख्यतः शिक्षा, प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक एवं मानव विज्ञान, संस्कृति एवं सूचना व संचार के जरिये अपनी गतिविधियां संचालित करता है। वह साक्षरता बढ़ानेवाले कार्यक्रमों को प्रायोजित करता है और वैश्विक धरोहर की इमारतों और पार्कों के संरक्षण में भी सहयोग करता है। यूनेस्को की विरासत सूची में हमारे देश के कई ऐतिहासिक इमारत और पार्क शामिल हैं। दुनिया भर के 332 अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठनों के साथ यूनेस्को के संबंध हैं। फिलहाल यूनेस्को के महानिदेशक आंद्रे एंजोले हैं। भारत 1946 से यूनेस्को का सदस्य देश है।


यूनेस्को के महानिदेशको की सूची: (1946 - 2018)

नाम कार्यकाल अवधि देश
ऑड्रे अज़ौले (Audrey Azoulay) 2017–वर्तमान फ्रांस
इरिना बोकोवा (Irina Bokova) 2009–2017 बुल्गारिया
कोइचिरो मत्सूरा (Koïchiro Matsuura) 1999–2009 जापान
फेडेरिको मेयर ज़ारागोज़ा (Federico Mayor Zaragoza) 1987–1999 स्पेन
अमादौ-महतर एमबाउ (Amadou-Mahtar M’Bow) 1974–1987 सेनेगल
रेने माहे (René Maheu) 1961–1974 फ्रांस
वित्तोरिनो वेरोनेसे (Vittorino Veronese) 1958–1961 इटली
लूथर इवांस (Luther Evans) 1953–1958 संयुक्त राज्य अमेरिका
जॉन विल्किन्सन टेलर (John Wilkinson Taylor) 1952–1953 (कार्यवाहक) संयुक्त राज्य अमेरिका
जैम टोरेस बोडेट (Jaime Torres Bodet) 1948–1952 मेक्सिको
जूलियन हक्सले (Julian Huxley) 1946–1948 ग्रेट ब्रिटेन


बाहरी कडियाँ

This article is issued from Wikipedia. The text is licensed under Creative Commons - Attribution - Sharealike. Additional terms may apply for the media files.