भारतीय उपमहाद्वीप

भारतीय उपमहाद्वीप, एशिया के दक्षिणी भाग में स्थित एक उपमहाद्वीप है। इस उपमहाद्वीप को दक्षिण एशिया भी कहा जाता है भूवैज्ञानिक दृष्टि से भारतीय उपमहाद्वीप का अधिकांश भाग भारतीय प्रस्तर (या भारतीय प्लेट) पर स्थित है, हालाँकि इस के कुछ भाग इस प्रस्तर से हटकर यूरेशियाई प्रस्तर पर भी स्थित हैं।

भारतीय उपमहाद्वीप का भौगोलिक मानचित्र

अन्य भाषाओं में

'भारतीय उपमहाद्वीप' को कभी-कभी 'हिन्द महाद्वीप' भी कहते हैं। फ़ारसी में इसे 'बर्र-ए-सग़ीर-ए-हिंद' या केवल 'बर्र-ए-सग़ीर' (برصغیر) कहा जाता है - इसमें 'ग़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिंदु वाले 'ग' से थोड़ा अलग है। अंग्रेज़ी में इसे 'इंडियन सबकांटीनेंट' (Indian subcontinent) कहा जाता है।

परिभाषा

"भारतीय उपमहाद्वीप" और "दक्षिण एशिया" जैसे पारिभाषिक-शब्द विनिमेयतानुसार प्रयुक्त किए जाते हैं। राजनैतिक संवेदनशीलता के कारण कई बार "भारतीय उपमहाद्वीप" के बजाए "दक्षिण एशियाई उपमहाद्वीप", "भारत-पाक उपमहाद्वीप", "उपमहाद्वीप", या केवल "दक्षिण एशिया" का भी उपयोग किया जाता है।

भूगोल

भौतिक भूगोल

इस उपमहाद्वीप में आमतौर पर भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश सम्मिलित किए जाते हैं, और नेपाल, भूटान और श्रीलंका को भी प्रायः सम्मिलित किया जाता है और कभी-कभी अफ़्गानिस्तान और मालदीव भी सम्मिलित किए जाते हैं। इस क्षेत्र में अक्साई चिन का विवादित क्षेत्र भी है जो ब्रिटिश राज के रियासती राज्य जम्मू और कश्मीर का भाग था, पर वर्तमान में चीन के शिंग्जियांग स्वायत्तशासी प्रांत का एक भाग है। जब कभी भारतीय उपमहाद्वीप का उपयोग दक्षिण एशिया के संदर्भ में किया जाता है तो इसमें कभी-कभी श्रीलंका और मालदीव को सम्मिलित नहीं किया जाता, जबकि नेपाल और तिब्बत को प्रकरणानुसार इसमें सम्मिलित किया या नहीं किया जाता।

मानव भूगोल

भौगोलिक रूप से, भारतीय उपमहाद्वीप एक प्रायद्वीपीय क्षेत्र है जो दक्षिण-मध्य एशिया में स्थित है। इस क्षेत्र में सम्मिलित सभी सातों देशों का कुल क्षेत्रफल ४४ लाख वर्ग किमी है, जो एशियाई महाद्वीप का लगभग १०% या विश्व के भूमि क्षेत्रफल का २.४% है। कुल मिलाकर यहाँ एशिया के ३४% (विश्व के १६.५%) लोग निवास करते हैं और यहाँ बड़ी संख्या में विभिन्न जनसमूहों के लोग रहते हैं।

भारत का इतिहास

भारत के इतिहास के विषय में इतिहासकारों के विभिन्न मत हैं।

इन्हें भी देखें

This article is issued from Wikipedia. The text is licensed under Creative Commons - Attribution - Sharealike. Additional terms may apply for the media files.