भण्डारनायके अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

भण्डारनायके अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (जिसे कटुनायके अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र या कोलंबो अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र भी कहा जाता है) (आईएटीए: CMB, आईसीएओ: VCBI) श्रीलंका की राजधानी को सेवा दे रहे दो अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्रों में से एक है और कोलंबो में ही स्थित है। दूसरा विमानक्षेत्र है रतमालन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र। हाल में निर्माणाधीन हंबनतोता अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र के पूर्ण हो जाने एवं रतमालन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र के हाल में जारी पुनरोद्धार कार्य के पूर्ण हो जाने पर ये दोनों भण्डारनायके अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र के संग श्रीलंका को अन्तर्राष्ट्रीयउड़ानों की सेवा देना आरंभ कर देंगे। भण्डारनायके विमानक्षेत्र कोलंबो से २२ मील (35 कि.मी) उत्तर में कटुनायके में स्थित है। इसका प्रशासन एयरपोर्ट एण्ड एविएशन सर्विदेज़ (श्रीलंका) लि. द्वारा देखा जाता है। यह श्रीलंका की ध्वजवाहिका वायुसेवा श्रीलंकन एयरलाइंस एवं एक बजट एयरलाइंस मिहिन लंका का प्रमुख हब भी है।

भण्डारनायके अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

බණ්ඩාරනායක ජාත්‍යන්තර ගුවන්තොටුපොල

பண்டாரநயாக்க சர்வதேச விமான நிலையம்
विवरण
विमानक्षेत्र प्रकारनागरिक/ कार्गो
स्वामीश्रीलंका सरकार
संचालनकर्ताएयरपोर्ट एण्ड एविएशन सर्विसेज़ (श्रीलंका) लि.
सेवाएँ (नगर)कोलंबो
स्थितिकटुनायके, श्रीलंका
वायुसेवा केन्द्र
समुद्र तल से ऊँचाई26 फ़ीट / 8 मी॰
निर्देशांक07°10′52″N 79°53′01″E
वेबसाइटwww.airport.lk
उड़ानपट्टियाँ
दिशा लम्बाई सतह
फ़ीट मी॰
04/22 10 3 अस्फ़ाल्ट
TBA 13 4 TBA

सन्दर्भ

    बाहरी कड़ियाँ

    This article is issued from Wikipedia. The text is licensed under Creative Commons - Attribution - Sharealike. Additional terms may apply for the media files.