त्रिवेन्द्र सिंह रावत
त्रिवेन्द्र सिंह रावत भारतीय गणराज्य के उत्तराखंड राज्य के राजनेता तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक हैं।17 मार्च 2017 को उत्तराखंड के मुख्य मंत्री नियुक्त हुए[1]
त्रिवेन्द्र सिंह रावत | |
---|---|
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 18 मार्च 2017 | |
पूर्वा धिकारी | हरीश रावत |
जन्म | 20 दिसंबर 1960 [1] पौड़ी गढ़वालउत्तराखंड[1] |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
जीवन संगी | सुनीता रावत[1] |
बच्चे | 2पुत्रियां |
निवास | S-3 C-130, डिफेन्स कॉलोनी , देहरादून उत्तराखंड[2] |
शैक्षिक सम्बद्धता | परास्नातक उपाधि[2] |
पेशा | सामाजिक कार्य,राजनीति |
धर्म | हिन्दू |
व्यक्तिगत जीवन
रावत के पिता का नाम प्रताप सिंह और माता का नाम बोद्धा देवी है। रावत का विवाह सुनीता से हुआ। सुनीता रावत शिक्षिका हैं और देहरादून में नियुक्त हैं। इनकी दो पुत्रियां हैं। [1]
जुलाई 2019 में, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गाय एकमात्र ऐसा जानवर है जो ऑक्सीजन को बाहर निकालता है,[3] और तपेदिक को ठीक कर सकता है, जिसके लिए उनके अवैज्ञानिक बयान के लिए उनकी कड़ी आलोचना की गई थी।[4]
शिक्षा
- 1983: श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय से परास्नातक की उपाधि।
- 1984: पत्रकारिता में डिप्लोमा [2]
राजनीतिक जीवन
- 1979:रावत का राजनीतिक सफर प्रारम्भ हुआ और इसी वर्ष त्रिवेंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े।
- 1981: में संघ के प्रचारक के रूप में काम करने का उन्होंने संकल्प लिया।
- 1985: में देहरादून महानगर के प्रचारक बने।
- 1993: में वह भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री।
- 1997 : भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री
- 2002 : भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री[1]
- 2002 विधानसभा चुनाव में डोईवाला विधानसभा से विजयी हुए.[1]
- 2007:डोईवाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधान सभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में विजयी हुए।भारतीय जनता पार्टी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने।[5][6]
- 2017 :डोईवाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधान सभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में विजयी हुए।[2]
- 17 मार्च 2017 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री नियुक्त हुए[7][8]
सन्दर्भ
- http://www.jagran.com/elections/uttarakhand-trivendra-singh-rawat-journey-from-rss-pracharak-to-cm-15693597.html?src=uk-state
- http://myneta.info/uttarakhand2017/candidate.php?candidate_id=298
- "Cow is the only animal that exhales oxygen, says Uttarakhand CM".
- "'Cows exhale oxygen, can cure tuberculosis': Uttarakhand CM Trivendra Rawat's bizarre claims spark row".
- http://www.thehindu.com/elections/uttarakhand-2017/trivendra-singh-rawat-former-rss-pracharak-is-uttarakhands-new-cm/article17515289.ece
- http://myneta.info/utk07/candidate.php?candidate_id=49
- http://www.jagran.com/elections/uttarakhand-ex-rss-pracharak-trivendra-rawat-to-be-cm-of-uttarakhand-15693098.html?src=bigimage
This article is issued from
Wikipedia.
The text is licensed under Creative
Commons - Attribution - Sharealike.
Additional terms may apply for the media files.