उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय भारत के उत्तराखण्ड राज्य के हल्द्वानी में स्थित एक विश्वविद्यालय है। यह इस राज्य का एकमात्र मुक्त विश्वविद्यालय है।

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय

स्थापित३१ अक्टूबर २००५
प्रकार:सार्वजनिक
कुलपति:प्रो॰ नागेश्‍वर राव [1][2]
अवस्थिति:हल्द्वानी नैनीताल , उत्तराखण्ड, भारत
उपनाम:UoU
सम्बन्धन:दूरस्थ शिक्षा परिषद्, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, भारतीय विश्वविद्यालय संघ
जालपृष्ठ:www.uou.ac.in फोन 05946-286000

इस विश्वविद्यालय की स्थापना उत्तराखण्ड विधानसभा के एक अधिनियम से ३१ अक्टूबर, २००५ को हुई थी, जिसका उद्देश्य शिक्षा का लोकतांत्रीकरण करना था, ताकि जनसंख्या के एक बड़े भाग तक व्यावसायिक शिक्षा की पहुँच हो सके।

हैलो हल्द्वानी

हैलो हल्द्वानी एक हिन्दी भाषा का सामुदायिक रेडियो स्टेशन है, जो उत्तराखंड मुक्त विश्विद्यालय के परिसर से संचालित एवं प्रबन्धित किया जाता है।[3] रेडियो स्टेशन से पहाड़ के जनजीवन, कृषि, स्वास्थ्य के अतिरिक्त बदलते शहर की धड़कन नारे के साथ हल्द्वानी शहर के विकास व यहां के शैक्षणिक पर्यावरण पर आधारित कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं।[4] इस स्टेशन का प्रसारण 2 नवम्बर 2012 से प्रारम्भ हुआ। इसके कार्यक्रम 91.2 मेगाहर्ट्ज़ पर प्रसारित होते हैं।[5]

सन्दर्भ

  1. Nagar, Abhishek (2013-02-14). "UOU People". UOU. uou.ac.in. अभिगमन तिथि 2013-02-14.
  2. Nagar, Abhishek (2013-02-14). "UOU in Press". UOU. uou.ac.in. अभिगमन तिथि 2013-02-14.
  3. Community Radio Stations Hello Haldwani
  4. यूओयू का कम्युनिटी रेडियो ‘हेलो हल्द्वानी होगा रीलांच
  5. Ek duniya anEk awaaz- One world many voices
This article is issued from Wikipedia. The text is licensed under Creative Commons - Attribution - Sharealike. Additional terms may apply for the media files.