अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ

अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (International Astronomical Union (IAU)), पेशेवर खगोलशास्त्रियों का एक संगठन है। इसका केंद्रीय सचिवालय पैरिस, फ़्रांस में है। इस संघ का ध्येय खगोलशास्त्र के क्षेत्र में अनुसन्धान और अध्ययन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है। जब भी ब्रह्माण्ड में कोई नई वस्तु पाई जाती है तो खगोलीय संघ द्वारा दिए गए नाम ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्य होते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ का चिह्न

अन्य भाषाओँ में

अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ को अंग्रेज़ी में "इंटरनैशनल ऐस्ट्रोनॉमिकल यूनियन" (International Astronomical Union या IAU) और फ़्रांसिसी में "उनियाँ आस्त्रोनोमीक ऐंतेरनास्योनाल" (Union astronomique internationale) कहा जाता है।

इतिहास

अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ का संगठन १९१९ में किया गया था जब बहुत सी अन्य खगोलीय संगठनों को इसमें विलय कर दिया गया। इसके पहले अध्यक्ष फ़्रांसिसी खगोलशास्त्री बैंझ़ामैं बैलौद (Benjamin Baillaud) थे।

सामान्य बैठकें

१९२२ के बाद, अ॰ख॰स॰ हर तीन साल में एक सामान्य बैठक करता आ रहा है। इसमें सिर्फ़ एक बार द्वितीय विश्व युद्ध के कारण १९३८-१९४८ के दस साल के अंतराल में कोई बैठक नहीं हुई थी।

इन्हें भी देखें

This article is issued from Wikipedia. The text is licensed under Creative Commons - Attribution - Sharealike. Additional terms may apply for the media files.